Budget Session: भारत जोड़ो यात्रा के बाद आज संसद पहुंचेंगे Rahul Gandhi, बजट सत्र में होंगे शामिल

Samachar Jagat | Wednesday, 01 Feb 2023 08:54:38 AM
Rahul Gandhi will reach Parliament today after Bharat Jodo Yatra, will be involved in the budget session

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद दिल्ली लौट बाए है। उनकी यात्रा का समापन 30 जनवरी को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में हुआ था। जहां राष्ट्रीय ध्वज पहराने के साथ ही यात्रा पूरी हो गई। इस यात्रा की शुरूआत 7 सितंबर को कन्या कुमारी से हुई थी और 30 जनवरी को पूरी हो गई।

इधर श्रीनगर से दिल्ली लौटने पर पार्टी के नेता, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जानकारी के अनुसार आवास पर पहुंचने पर राहुल गांधी को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। इधर आज बजट पेश होने के दौरान राहुल गांधी संसद में मौजूद रह सकते है। 

आपकों बता दें की राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर तक के लिए अपनी भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। उनकी यात्रा पांच महीने बाद महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर 30 जनवरी को पूरी हुई। इस यात्रा में 146 दिन लगे और राहुल गांधी 12 राज्यों के 75 जिलों से गुजरे।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.