Rajasthan Assembly Elections: कांग्रेस की जीत के लिए जोर लगाएगा गांधी परिवार, जारी हुई 40 स्टार प्रचारकों की सूची, ये अभिनेता भी करेगा प्रचार 

Samachar Jagat | Tuesday, 07 Nov 2023 03:05:08 PM
Rajasthan Assembly Elections: Gandhi family will push for Congress's victory, list of 40 star campaigners released, this actor will also campaign

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में 25 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गांधी परिवार अपनी पूरी ताकत झोकेगा। इन चुनावों के लिए कांग्रेस की ओर से 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में गांधी परिवार के तीनों दिग्गज सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का नाम शामिल है।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शशि थरूर, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, केसी वेणुगोपाल, सुखजिंदर सिंह रंधावा भी इन चुनावों में कांग्रेस का प्रचार करते नजर आएंगे।

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जारी 40  स्टार प्रचारकों में प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, मुकुल वासनिक, तारीक अनवर, जितेंद्र सिंह, जिग्नेश मेवानी, कन्हैया कुमार, मधुसूदन मिस्त्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू, मोहन प्रकाश, प्रकाश सिंह बाजवा, हरीश चौधरी, चरणजीत सिंह चन्नी, शक्ति सिंह गोहिल, शकील अहमद, पवन खेड़ा, राज बब्बर, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, गोविंद राम मेघवाल, अमृता धवन आदि नेता भी शामिल है। 

PC: 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.