Rajasthan Assembly Elections: अब झुंझुनूं जिले में 25 अक्टूबर को ऐसा करेंगी प्रियंका गांधी 

Hanuman | Monday, 23 Oct 2023 09:16:00 AM
Rajasthan Assembly Elections: Now Priyanka Gandhi will do this on October 25 in Jhunjhunu district

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक फिर से राजस्थान का दौरा करेंगी। दौसा के सिकराय में जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रियंका गांधी अब 25 अक्टूबर को झुंझुनूं जिले के दौरे पर रहेंगी। 

खबरों के अनुसार, कांग्रेस ने प्रियंका गांधी बुधवार को झुंझुनूं जिले के अरड़ावता गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पद्मश्री शीशराम ओला की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। इसके बाद वह यहां पर जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रदेश कांग्रेस की ओर से से प्रियंका गांधी के झुंझुनूं जिले दौरे को लेकर तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। 

गौरतलब है कि राजस्थान में 25 नवम्बर को सभी दो सौ विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। वहीं परिणाम 3 दिसम्बर को आएगा। चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से अभी तक उम्मीदवारों की दो सूची जारी की जा चुकी है। पार्टी ने रविवार को 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। 

PC: news18



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.