Rajasthan: भजनलाल कैबिनेट का हो सकता है विस्तार, लोकसभा चुनावों से पहले ये विधायक ले सकते हैं शपथ!

Samachar Jagat | Saturday, 10 Feb 2024 01:02:25 PM
Rajasthan: Bhajanlal cabinet may be expanded, these MLAs can take oath before Lok Sabha elections!

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में भाजपा की सरकार बने लगभग दो महीने का समय पूरा हो चुका है और उसके साथ ही अब खबरें ये आने लगी है की लोकसभा चुनावों के पहले पहले भजनलाल कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। खबरें है की लोकसभा चुनावों की अचार संहिता लगने से पहले पहले नए मंत्रियों को शपथ ग्रहण हो सकता है। 

मीडिया रिपाटर्स की माने तो अब विस्तार में तीन नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। एक मंत्री की कुर्सी तो शपथ ग्रहण के लगभग पांच दिन बाद ही चली गई थी और इसका कारण उनका चुनाव हार जाना था। बता दें की भाजपा ने सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को बिना चुनाव जीते ही मंत्री बना दिया था और वो बाद में चुनाव हार गए। ऐसे में एक मंत्री तो उनकी जगह शपथ लेगा ही। 

इसके अलावा लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी जातीय समीकरणों को साधने के विचार से मंत्रिमंडल विस्तार कर सकती है। जानकारी के अनुसार, राजस्थान सरकार और भारतीय जनता पार्टी संगठन दोनों ही मिलकर इस काम में लग चुके है। 

pc- ndtv raj

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें। 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.