Rajasthan: तिरंगे से पसीना पोंछने के मामले में भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य ने दी सफाई, कहा- जब वे तिरंगा यात्रा में चल रहे थे...

Hanuman | Friday, 16 May 2025 12:59:39 PM
Rajasthan: BJP MLA Balmukundacharya clarified the matter of wiping sweat with the tricolor, said- when he was walking in the Tiranga Yatra...

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में विधायक बालमुकुंदाचार्य द्वारा तिरंगे से अपना पसीना पोंछने का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना लिया है। कांग्रेस की ओर से इस संबंध में भाजपा विधायक से माफी मांगने की मांग की है। विधायक बालमुकुंदाचार्य को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को भी निशाने पर लिया है। 

हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने मामले के तूल पकडऩे के बाद सफाई देते हुए बयान जारी किया है। खबरों के अनुसार, इस संबंध में भाजपा विधायक ने अब बोल दिया कि वे तिरंगे के अपमान के बारे में कभी सोच भी नहीं सकते। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। ऐसे में झूठे आरोप लगाती रहती है। तिरंगे का अपमान तो कांग्रेस दशकों से करती आई है। 

पहली बार विधायक बने बालमुकुंदाचार्य ने तिरंगे से पीसना पोंछने के बारे में सफाई देते हुए कहा कि जब वे तिरंगा यात्रा में चल रहे थे तब भीड़ में किसी ने उन्हें हरे और सफेद रंग का वस्त्र दे दिया था। जिसे उन्होंने उस वस्त्र को चूमा और दिल से लगाया था। हवामहल विधायक ने ये भी बोल दिया कि कि वह वस्त्र साथ में चल रहे सुरक्षाकर्मी को देकर दूसरा कपड़ा लिया और उससे पसीना पोंछा था। 

बालमुकुंदाचार्य ने कांग्रेस पर ही लगा दिया ये आरोप
बालमुकुंदाचार्य ने इस संबंध में कांग्रेस पर जानबूझकर फेक वीडियो को वायरल करने का आरोप लगाया है। हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने ये भी बोल दिया कि यह तिरंगा यात्रा किसी राजनैतिक पार्टी का कार्यक्रम नहीं बल्कि देश के सैनिकों के सम्मान में निकाली गई थी। उन्होंने कांग्रेस पर ही तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाया है। आपको बात दें कि भाजपा की ओर से गुरुवार को सैनिकों के सम्मान में  अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक तिरंगा यात्रा निकाली थी। 

PC:dainiksaveratimes,  aajtak, 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 




 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.