Weather Update: राजस्थान में घना कोहारा बना परेशानी, आगामी दो से तीन दिन तक यह दौर रह सकता है जारी, ठंडी हवाओं ने छुडाई धूजणी

Samachar Jagat | Tuesday, 02 Jan 2024 08:03:26 AM
Weather Update: Dense fog has become a problem in Rajasthan, this phase may continue for the next two to three days, cold winds cleared the fog.

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों कड़ाके की ठंड का दौर चल रहा है। हालात यह है की पूरे प्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है। सुबह के समय तो विजिबलिटी शून्य के बराबर है। ओस और कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में ं ठंड का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग की माने तो मध्य भारत के कुछ हिस्सों में 5 से 11 जनवरी के बीच तापमान में गिरावट होने और शीतलहर चलने की संभावना है। इस अवधि के दौरान, रात के तापमान में कमी से मध्य भारत के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति पैदा हो सकती है।

मौसम विभाग की माने तो आगामी 2 से 3 दिन तक घने कोहरे का दौरा जारी रह सकता है। इसके अलावा राजस्थान के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं ज्यादा कोहरे की वजह से विजिबिलिटी में परेशानी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक घने कोहरे की वजह से दिन का अधिकतम तापमान औसत से 3-6 डिग्री तक नीचे दर्ज किया जा सकता है। वहीं अधिकांश इलाकों में मुख्य रूप से आगामी 5 से 6 दिन मौसम शुष्क रह सकता है।

pc- 9newshindi.com 

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.