Rajasthan: कांग्रेस नेता फतेह खान के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, पीएम मोदी को लेकर बोल दी थी ये बात

Hanuman | Thursday, 19 Mar 2026 01:28:00 PM
Rajasthan: Case Registered Against Congress Leader Fateh Khan for Remarks Made About PM Modi

जयपुर। कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष फतेह खान अब एक बड़ी परेशानी में घिर गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के कारण उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। खबरों के अनुसार,13 मार्च को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का हल्ला बोल कार्यक्रम के दौरान फतेह खान ने विवादित बयान दिया था।

इस मामले में जैसलमेर के अधिवक्ता लालूसिंह सोढ़ा ने फतेह खान के खिलाफ जैसलमेर कोतवाली में मामला दर्ज करवाया है। जैसलमेर पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए 'जीरो नंबर एफआईआर' दर्ज कर मामले को जांच के लिए बाड़मेर ट्रांसफर कर दिया।

खबरों के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कांग्रेस नेता फतेह सिंह कहते दिखाई दे रहे हैं कि अभी कुछ दिनों पहले एक राष्ट्र के राष्ट्रपति को डोनाल्ड ट्रंप ने उठवा लिया था, कहीं ऐसा ना हो जाए कि भारत के पीएम को भी अमेरिका के राष्ट्रपति उठाकर ले जाएं और भारत पर कब्जा हो जाए। इस बयान के कारण अब फतेह सिंह बड़ी परेशानी में घिर गए हैं।

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.