Rajasthan Elections 2023: सीएम गहलोत ने भाजपा को दिया उनके ही तरीके से जवाब, बोल दी अब ये बड़ी बात....

Samachar Jagat | Friday, 24 Nov 2023 09:34:19 AM
Rajasthan Elections 2023: CM Gehlot replied to BJP in his own way, now said this big thing....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने मतदान से दो दिन पूर्व अचानक जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। इस प्रेस कांफ्रेंस में सीएम गहलोत ने भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी के चुनावी बयान को लेकर उन पर निशाना साधा। सीएम गहलोत ने भाजपा और पीएम मोदी के हर सवाल का कड़ा जवाब दिया। 

सीएम गहलोत ने कहा, हमने अनुरोध किया था कि विधानसभा चुनाव को विधानसभा स्तर पर रखा जाए। भाजपा हमारी 10 गारंटियों पर बहस करें, उसकी कमियां बताइए लेकिन राजस्थान में उस पर बहस नहीं हो रही है। जितने नेता आते हैं शाम से सुबह तक एक ही तरह की भाषा बोलते हैं। ये हिंसात्मक भाषा है। 

अशोक गहलोत ने कहा, भाजपा, कांग्रेस के खिलाफ षडयंत्र कर रही है। भाजपा सिर्फ भड़काने का काम करती है। कन्हैया के हत्यारोपी इनके ही कार्यकर्ता थे। लाल डायरी से सिर्फ माहौल बनाया है। सीएम गहलोत ने आगे कहा, राजस्थान में अब तक ईडी के 50 छापे पड़ चुके हैं। जयपुर में भाजपा के कार्यकाल में सीरियल ब्लास्ट हुआ था। उन्होंने कहा, पीएम मोदी भविष्यवाणी कर रहे हैं। चुनाव में राजेश पायलट का जिक्र किया जा रहा है। गुर्जर समाज को बदनाम किया जा रहा है।

pc- firstindianews.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.