Rajasthan: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को हार के बाद लगा एक और झटका, जानेंगे आप तो हो जाएंगे....

Samachar Jagat | Thursday, 14 Dec 2023 12:17:04 PM
Rajasthan: Former Chief Minister Ashok Gehlot got another shock after the defeat, you will know...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में कांग्रेस की हार का झटका अशोक गहलोत को पहले ही लग चुका था और दूसरा झटका एक और लग गया है और वो ये की अशोक गहलोत को मानहानि मामले में एक बार फिर राहत नहीं मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी अर्जी खारिज कर दी है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से दायर मानहानि मामले में उन्हें झटका लगा है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से दाखिल मानहानि मामले में गहलोत ने ट्रायल कोर्ट की ओर से जारी समन को चुनौती दी थी। बता दें की शेखावत ने इसी साल मार्च में राजस्थान के मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था।

ये मामला संजीवनी सोसायटी से जुड़ा है। इस मामले में गहलोत ने कथित तौर पर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के खिलाफ आरोप लगाया था। जबकि शेखावत ने कहा था कि संजीवनी मामले की जांच शुरू की गई थी, लेकिन उनके नाम का कहीं भी उल्लेख नहीं किया गया था।

pc- abp news 


 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.