Rajasthan: जेपी नड्डा ने सीएम गहलोत और पायलट को लेकर बोल दी बड़ी बात, सुनेंगे तो दोनों कांग्रेसी नेता हो जाएंगे.....

Samachar Jagat | Thursday, 05 Oct 2023 09:47:34 AM
Rajasthan: JP Nadda said a big thing about CM Gehlot and Pilot, if heard, both will become Congress leaders.....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक है और उसके साथ ही यहां जल्द ही आचार संहिता भी लगने वाली है। ऐसे में नेताओं के दौरे भी शुरू हो चुके है और लगातार चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इस कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा भी बुधवार को जयपुर के दौरे पर रहे और यहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 

नड्डा ने सीएम अशोक गहलोत के मिशन-2030 पर चुटकी लेते हुए कहा- मैं यहां आया तो देखा जगह-जगह मिशन-2030 के पोस्टर लगे हैं। गहलोत साहब 2030 से पहले 2023 आता है। गिनती भूल गए क्या? गहलोत साहब गुलाटी खा जाओगे। इतना ही नहीं उन्होंने पायलट और गहलोत पर भी निशाना साधा।

नड्डा ने कहा 5 साल तो गहलोत ने सचिन कहां जाता है, किसके साथ जाता है इसमें निकाल दिए। विधायक उनके साथ रहे, इसलिए उन्होंने विधायकों को खुली छूट दी और खूब लूट मचाई। इन्होंने जो वादे किए,उनका हाल तो आपको पता है। एक, दो, तीन...दस तक गिनती बोलने वाले तो अब यहां आएंगे नहीं। उनकी बहन भी यहां नहीं आती है। वे महिला उत्पीड़न में कई प्रदेशों में जाती हैं, लेकिन राजस्थान में रणथंभौर में आती है।

pc- tv9 bharatvarsh


 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.