Rajasthan: मधुसूदन मिस्त्री को मिली राजस्थान में बड़ी जिम्मेदारी, चुनावों में संभालेंगे अब ये काम

Samachar Jagat | Tuesday, 01 Aug 2023 08:42:03 AM
Rajasthan: Madhusudan Mistry got a big responsibility in Rajasthan, will now handle this work in elections

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनाव तीन महीने बाद है और उसके पहले कांग्रेस ने अपनी और से तैयारी शुरू कर दी है। इन तैयारियों के बीच ही सोमवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए इलेक्शन ऑब्जर्वर्स की नियुक्ति कर दी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसको मंजूरी दे दी है।

मीडिया रिपोटर्सए की माने तो राजस्थान में सीनियर ऑब्जर्वर के रूप में मधुसूदन मिस्त्री को नियुक्त किया गया है। वहीं, आब्जर्वर के तौर पर शशिकांत सेंथिल लगाए गए हैं। इसके आदेश भी जारी हो चुके है। 

जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने राजस्थान सहित पांच राज्यों में चुनाव के मद्देनजर सीनियर ऑब्जर्वर की नियुक्ति की है। इसमें छत्तीसगढ़ के लिए प्रीतम सिंह और मीनाक्षी नटराजन को सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी किया है।

pc- abp news



 

Copyright @ 2023 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.