Rajasthan: सांसद हनुमान बेनीवाल ने अब भजनलाल सरकार के लिए बोल दी है ये बड़ी बात

Hanuman | Friday, 16 May 2025 08:41:35 AM
Rajasthan: MP Hanuman Beniwal has now said this big thing for Bhajan Lal government

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट से सांसद हनुमान बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की ओर से एसआई भर्ती को रद्द करवाने की मांग को लेकर जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर धरना दिया जा रहा है। धरने में गुरुवार को आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल भी शामिल हुए हैं। उन्होंने भजनलाल शर्मा ने इस भर्ती को रद्द करने की मांग की है। 

इस दौरान उन्होंने मीडिया के सामने एसआई भर्ती को लेकर बड़ी बात कही है। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी प्रदेश के मेहनतकश युवाओं के साथ खड़ी है। एसआई भर्ती में बड़े स्तर पर हुए भ्रष्टाचार के प्रमाण मिलने तथा कई लोगो की गिरफ्तारियों के बावजूद सरकार इस भर्ती को रद्द नहीं कर रही है।

हमारी मांग है एसआई भर्ती को जल्द से जल्द रद्द किया जाए।  आपको बात दें कि एसआई भर्ती को रद्द करवाने के लिए कई दिनों से धरना दिया जा रहा है। बीच में भारत-पाक  तनाव के कारण इसे स्थगित किया गया था।

PC:  x
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.