Rajasthan: वसुंधरा ने कार्यकर्ताओं को दिया नया राजस्थान बनाने मंत्र, लेकिन खुद की भूमिका पर चुप क्यों हैं राजे?

Samachar Jagat | Thursday, 05 Oct 2023 12:00:28 PM
Rajasthan: Vasundhara gave the mantra to the workers to create a new Rajasthan, but Raje is silent on her own role.

इंटरनेट डेस्क। साल के अंत में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसकी तैयारियां जोर-जोर से चल रही है और खूब बयानबाजी के साथ में नेताओं के दौरे भी हो रहे है। ऐसे में भाजपा नेता वसुंधरा राजे कहां चुप रहने वाली हैै। उन्होंने भी कहा की आज कल हर कोई नया राजस्थान बनाने का दावा कर रहा है, लेकिन नया राजस्थान ऐसे नहीं बनता है। 

बता दें इस बार के चुनावों में वसुंधरा राजे को सीएम फेस नहीं बनाया गया है उन्होंने कोशिश भी खूब की लेकिन उनका दाव बैठ नहीं पाया है। हालांकि टिकट भी मिलेगा या नहीं अभी ये भी पक्का नहीं है, लेकिन वो मैदान में डटी हुई है। ऐसे में राजे का लगातार विपक्ष पर निशाना साधने का काम जारी है। 

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने लोगों को संबोधित करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों पर हमला बोला और कहा कि, आजकल हर कोई नया राजस्थान बनाने चला है, नया राजस्थान ऐसे नहीं बनता, नया राजस्थान बनाने के लिए हम सबको संकल्प लेना होगा। राजस्थान पर वही राज कर सकता है जो जनता के लिए सोचता है, कोई राजा तब तक नहीं बन सकता जब तक जनता को भरोसा न हो।

pc- danik bhasakr



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.