LPG किल्लत से मिलेगी राहत, 47 हजार मीट्रिक टन एलजीजी लेकर भारत पहुंचा नंदा देवी जहाज

Hanuman | Tuesday, 17 Mar 2026 12:53:39 PM
Relief from LPG Shortage: 'Nanda Devi' Ship Arrives in India Carrying 47,000 Metric Tons of LPG

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के कारण एलपीजी किल्लत का सामना कर रहे रहे भारतीयों के लिए राहत भरी खबर आई है। खबर ये है कि होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित रूप से शिवालिक के बाद एक और एलपीजी टैंकर नंदा देवी भारत आ गया है।

खबरों के अनुसार, नंदा देवी जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करते हुए आज गुजरात के वाडीनार बंदरगाह पर आ चुका है। इस जहाज में 47 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा एलपीजी है। मिडिल ईस्ट में गहराते संकट के बीच ये होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर कर भारत आने वाला ये दूसरा जहाज है।

इससे पहले एलपीजी टैंकर 'शिवालिक' गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर 46,000 मीट्रिक टन से अधिक एलपीजी लेकर भारत आया था। इसमें मौजूद एलपीजी 14.2 किलोग्राम के करीब 32.4 लाख स्टैंडर्ड घरेलू सिलेंडरों के बराबर है। आज ‘जग लाडकी’तीसरा जहाज करीब 81 हजार टन कच्चा तेल लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचेगा।

PC: cnbctv18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.