Sanjay Singh: गिरफ्तारी के बाद AAP सांसद संजय सिंह को आज कोर्ट में किया जाएगा पेश, पिता ने बताया बदले की कार्रवाई

Samachar Jagat | Thursday, 05 Oct 2023 08:19:40 AM
Sanjay Singh: After the arrest, AAP MP Sanjay Singh will be presented in the court today, father said it was an act of revenge.

इंटरनेट डेस्क। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर, ऑफिस, गांव में  बुधवार को ईडी की रेड पड़ी, दिनभर जांच चली और उसके बाद ईडी ने संजय सिंह गिरफ्तार कर लिया। बता दें की उन्हें दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले दिन में एजेंसी ने संजय सिंह के आवास पर छापा मारा था। 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अधिकारियों ने बताया कि मामले से जुड़े कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर भी छापे मारे गए है। ईडी ने पहले संजय सिंह के स्टाफ और उनसे जुड़े लोगों से भी पूछताछ की थी। वहीं संजय सिंह के पिता ने कहा की वह घर के बाहर थे। विभाग अपना काम कर रहा है। उन्होंने कहा मणिपुर पर संसद में सवाल करने पर संजय सिंह को सस्पेंड कर दिया, ये बदले की कार्रवाई नहीं है तो क्या है? 

बता दें की संजय सिंह को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां से ईडी उनके खिलाफ पूछताछ के लिए रिमांड मांग सकती है। वहीं संजय सिंह की पूरी रात ईडी के ऑफिस में ही गुजरी है। खबरें तो यह भी चल रही है की आप आज दिल्ली में बड़े प्रदर्शन की तैयारी में है।

PC- AAJ TAK



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.