सोनिया ने ली पंजाब चुनाव समिति की बैठक

Samachar Jagat | Sunday, 04 Dec 2016 11:59:41 PM
Sonia Lee Punjab Election Committee

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंजाब मे होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर यहां चुनाव समिति की बैठक ली।
बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, चयन समित के अध्यक्ष अशोक गहलोत, पंजाब की प्रभारी पार्टी सचिव आशा कुमारी सहित कई प्रमुख नेता मौजूद थे।
गांधी ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पहली बार कल शाम यहां पार्टी गतिविधियों में शामिल होते हुए पंजाब चुनाव समित की बैठक की अध्यक्षता की। उन्हें बुखार के कारण पिछले सप्ताह यहां गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बैठक में परगट सिंह  तथा पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के पार्टी में शामिल होने के बाद के हालात पर भी चर्चा की गयी। चुनाव समिति की अगली बैठक आठ दिसम्बर को होगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.