केरल चुनाव के लिए अब राजस्थान के इन नेताओं को Congress ने सौंप दी है बड़ी जिम्मेदारी

Hanuman | Monday, 23 Mar 2026 08:58:51 AM
The Congress has now entrusted a major responsibility to these leaders from Rajasthan For the Kerala elections

इंटरनेट डेस्क। बंगाल, असम और केरल समेत 5 राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टियों की ओर चुनाव के लिए प्रमुख नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही है। कांग्रेस की ओर से केरल चुनाव को लेकर राजस्थान के कई नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

केरल चुनाव पर्यवेक्षक पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को बनाया गया है। वहीं राजस्थान के कई अन्य नेताओं को भी पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कांग्रेस आलाकमान की ओर से प्रदेश के चूरू के सांसद राहुल कंसवा, विधायक रफीक खान, अमीन कागजी, मनीष यादव, पूर्व विधायक दानिश अबरार, एआईसीसी सचिव रेहाना रियाज चिश्ती और राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह को केरल चुनाव में  एआईसीसी की ओर से पर्यवेक्षक बनाया गया है। कांग्रेस की ओर केरल चुनाव जीतने की पूरी तैयारियां की जा रही हैं। यहां पर कांग्रेस की ओर से चुनाव प्रचार तेज कर दिया गया है।  

PC: newsclick
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.