Jharkhand में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल दलों की राज्य समन्वय समिति की पहली बैठक हुई

Samachar Jagat | Saturday, 18 Jun 2022 09:38:18 AM
The first meeting of the State Coordination Committee of the parties involved in the ruling coalition was held in Jharkhand.

रांची: झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल दलों की राज्य समन्वय समिति की पहली बैठक शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने की। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद थे तथा इस दौरान रांची के मांडर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें   कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की चुनाव मैदान में होंगी। इससे पहले, झामुमो ने एक विज्ञप्ति में बताया था कि राज्य समन्वय समिति की पहली बैठक 17 जून 2022 को आयोजित की जाएगी।

हाल में राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा और  कांग्रेस में हुए विवाद के बाद झारखंड में राज्य समन्वय समिति का गठन किया गया था। नौ सदस्यीय समन्वय समिति में अध्यक्ष शिबू सोरेन, आलमगीर आलम (क ांग्रेस), राजेश ठाकुर (  कांग्रेस ), बंधु तिर्की (  कांग्रेस ), सत्यानन्द भोक्ता (राष्ट्रीय जनता दल), विनोद कुमार पाण्डेय (झामुमो), फागु बेसरा (झामुमो), सरफराज अहमद (झामुमो) एवं योगेंद्र प्रसाद (झामुमो) शामिल हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.