Uttar Pradesh: निकाय चुनाव के मद्देनजर नेपाल सीमा पर अलर्ट

Samachar Jagat | Tuesday, 09 May 2023 03:23:09 PM
Uttar Pradesh: Alert on Nepal border in view of civic elections

बस्ती 9 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बस्ती परिक्षेत्र मे नगर निकाय चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रामकृष्ण भारद्बाज ने मंगलवार को बताया कि बस्ती परिक्षेत्र के तीनो जिलो बस्ती,सिद्बार्थनगर तथा संतकबीरनगर मे नगर निकाय चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से समपन्न कराने के लिए सुरक्षा कर्मी पूरी तरह से चौकस है। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है। हर आने जाने वाले लोगो की चेकिग करायी जा रही है।

निकाय चुनाव मे सभी पदो के लिए मतदान की प्रक्रिया 11 मई को करायी जायेगी। चुनाव के कोई व्यवधान न उत्पन्न हो इसके लिए नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों मे चौकसी बढ़ा दी गयी है। समाज मे भय और आतंक पैदा करने वाले लोगो के विरूद्ब निरन्तर कार्यवाही जारी है। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी करायी जायेगी इसके लिए अलग से टीम बनायी गयी है। आर्दश आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।

उन्होने बताया कि कार्यो को छोड़ कर आवागमन पूरी तरह से बाधित रहेगा। कई जगहों पर बैरियर भी लगाये जायेगे। नेपाल से सटे हुए गांवो मे कड़ी निगरानी करायी जा रही है तथा संदिग्धो को चिन्हित करके उनके विरूद्ब निरोधात्मक कार्यवाही शुरू किया गया है। जिला प्रशासन एंव पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। नगर निकाय क्षेत्रो मे सुरक्षा कर्मियो द्बारा निरन्तर भ्रमण किया जा रहा है।

बढ़नी-ढेबरूआ मार्ग,शोहरतगढè-चिल्हिया मार्ग,इटवा,ढेबरुआ,खुनुवा ,सिसवां सहित अन्य मार्गो पर चेकिग अभियान चला कर आने जाने वाले दो पहिया,चार पहिया वाहनो की सघंन चेकिग किया जा रहा है। वर्तमान समय मे पूरे परिक्षेत्र मे शांति का माहौल कायम है,अवैध शराब के विरूद्ब निरन्तर कार्यवाही किया जा रहा है। नगर निकाय चुनाव स्वतन्त्र और निष्पक्ष ढंग से समपन्न कराया जायेगा। सीमावर्ती क्षेत्रो के अपराधियो पर पुलिस कड़ी निगरानी बनाये हुए है। मतगणना 13 मई शनिवार को 8 बजे प्रात: से शुरू कराया जायेगा जब तक मतगणना का कार्य समाप्त नही हो जाता है तब तक मतगणना का कार्य चलेगा। 

Pc:ThePrint



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.