Weather Update: राजस्थान में मानसनू की विदाई के बाद बदला मौसम, आज भी कई जिलों में होगी बारिश

Samachar Jagat | Tuesday, 17 Oct 2023 07:56:26 AM
Weather Update: Weather changed after departure of monsoon in Rajasthan, there will be rain in many districts even today

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर से मौसम बदल गया है और तेज हवाओं साथ में बारिश हुई और ओले भी गिरे। बता दें की राजधानी जयपुर में शाम होते होते मौसम बदल गया और तेज हवाओं के साथ में बारिश भी हुई। वहीं प्रदेश के कई जिलों में ये बारिश देखने को मिली है।   

मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के असर राजस्थान के मौसम में ये बदलवा देखा जा रहा है। वहीं बारिश के बाद सर्दी का दौर भी शुरू हो गया। आज सुबह बाइक सवारों को गर्म कपड़ों में लिपटा देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके असर से जोधपुर, बीकानेर संभाग के क्षेत्रों में भी बारिश दर्ज की गई है।

मौसम केंद्र के अनुसार मेघगर्जन बारिश की गतिविधियां 17 अक्टूबर को भी राज्य के कुछ भागों में जारी रहने की संभावना है। वहीं 18 अक्टूबर से राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और  तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। 

pc- abp news



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.