Winter Recipe : चूरमे के लड्डू

Samachar Jagat | Monday, 16 Jan 2017 12:24:57 PM
Churma Ladoo

सर्दी के मौसम में कई प्रकार के लड्डू बनाए जाते हैं, हम आपको यहां चूरमे के लड्डू बनाना बता रहे हैं। चूरमे के लड्डू खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं, इन्हें आसानी से बनाया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं चूरमे के लड्डू बनाने की विधि.....

सर्दी के मौसम में पिएं गरमा गरम वेजिटेबल नूडल सूप

सामग्री :-

गेहूं का आटा - दो कप
बेसन - एक चौथाई कप
सूजी - एक चौथाई कप
तेल
घी - 1/4 कप
पीसी हुई चीनी - दो बड़े चम्मच
किसमिस - 10,15

वेज मसाला फ्रेंच टोस्ट

विधि :-

सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा, बेसन, सूजी और तेल को अच्छे से मिलाकर पानी डालकर आटा गूंथ लें।

अब इस आटे से गोल- गोल लोईयां बनाकर तैयार कर लें। तेल गरम करें और इन लोइयों को अच्छे से तल लें, इन्हें तेल से बाहर निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।

जब ये ठंडी हो जाएं तो इनके छोटे-छोटे टुकड़े करके इन्हें मिक्सी में बारीक पीस लें। अब इसमें चीनी और घी मिला दें, चूरमा बनकर तैयार हैं।

इसके लड्डू बनाने के लिए इस मिश्रण को हाथ में लेकर लड्डू तैयार करें, इसके बीच में किसमिस भर दें। चूरमे के लड्डू बनकर तैयार हैं।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

बुद्धि बढ़ाने के लिए करें इन मंत्रों का जाप

संतान के लिए कष्टकारी होता है इस दिशा का वास्तुदोष

जानिए! एक बैल ने कैसे की कामशास्त्र की रचना

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.