इन्टरनेट डेस्क। हिमालय की गोद में नाग देवता का एक प्रसिद्ध मंदिर है। जिसको लोग लाटू देवता के नाम से जानते है। माना जाता है कि इस मंदिर में नागराज स्वयं नागमणि के साथ रहते है। लेकिन हर कोई उनके दर्शन नहीं कर पाता है।
मंदिर में प्रवेश करते ही तेज रोशनी की वजह से आंखें चौध जाती है। इस वजह से मंदिर के पुजारी भक्तों की आंखों पर पट्टी बांध देते है। साथ ही 75 फीट की दूरी से भक्तों को पूजा करने दिया जाता है।
यहां के लोगों का मानना है कि तेज रोशनी की चुंधियाहट इतनी तेज है कि किसी को भी अंधा बना सकती है। इस मंदिर में लोग सिर्फ बाहर से दर्शन करते हैं।