Sports News : महिला स्कॉटिश ओपन में कट से चूकी तीनों भारतीय गोल्फर

Samachar Jagat | Saturday, 30 Jul 2022 03:06:25 PM
All three Indian golfers missed the cut in the Women's Scottish Open

ट्रून (स्कॉटलैंड) |  भारत की तीनों गोल्फर अदिति अशोक, दीक्षा डागर और त्वेसा मलिक महिला स्कॉटिश ओपन में कट में जगह बनाने में नाकाम रही। अदिति (74-74), दीक्षा (75-76), और त्वेसा (77-74) दूसरे दौर के बाद बाहर हो गईं क्योंकि कट एक अंडर पर गया। भारतीयों के लिये यह सप्ताह निराशाजनक रहा क्योंकि अदिति दूसरे दौर में तीन बोगी कर बैठी जबकि इस बीच उन्होंने केवल एक बर्डी बनाई।

त्वेसा ने पहले दो होल में बोगी की। उन्होंने तीन बर्डी भी की लेकिन आखिर में उनका स्कोर दो ओवर 74 रहा। दीक्षा ने फिर से निराश किया। उन्होंने लगातार दूसरे दिन पहले होल में डबल बोगी की। उन्होंने अंतिम नौ होल में तीन बर्डी बनाई लेकिन तब भी उन्होंने चार ओवर 76 के निराशाजनक स्कोर के साथ अंत किया। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.