Ashes Series: मेलबर्न में विकटों का पतझड़, पहले दिन गिरे बीस विकेट, ऑस्ट्रेलिया को मिली बढ़त

Hanuman | Friday, 26 Dec 2025 01:01:31 PM
Ashes Series: A flurry of wickets in Melbourne, twenty wickets fell on the first day, Australia gains the advantage

खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चल रही एशेज सीरीज 2025-26 के चौथे टेस्ट मैच के पहले ही दिन विकटों का पतझड़ देखने को मिला है। ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर आज से शुरू हुए चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन दोनों टीमों के कुल 20 विकेट गिरे।

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग की घातक गेंदबाजी के सामने केवल 45.2 ओवर में 152 रन बनाकर ढेर हो गई।

जवाब में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने कंगारू टीम से भी बुरा प्रदर्शन किया और पूरी टीम पहली पारी में केवल 110 रन पर सिमट गई। इस प्रकार से ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर मैच में 42 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल समाप्त होने पर अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 4 रन बनाए। इस प्रकार से मेजबान टीम की कुल बढ़त 46 रन की हो गई है।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.