- SHARE
-
खेल डेस्क। नाथन लियोन अब टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने ग्लेन मैक्ग्रा जैसे दिग्गज गेंदबाज को पछाड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन लियोन ने बड़ा कारनामा किया। नाथन लियोन ने इंग्लैंड की पहली पारी में 2 बल्लेबाजों का शिकार करते ही टेस्ट क्रिकेट में ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई। अब लियोन से आगे महान स्पिन गेंदबाज शेन वार्न ही हैं।
लियोन के नाम अब 141 टेस्ट मैचों में 564 विकेट हो गए हैं जबकि मैक्ग्रा ने 124 टेस्ट मैचों की 243 पारियों में 563 विकेट अपने नाम किए थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड शेन वार्न के नाम दर्ज है, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 708 विकेट झटके हैं। मिचेल स्टार्क 420 विकेट ले चुके हैँ। वहीं डेनिस लिली 355 हासिल किए थे।
इन दिगगजों से पीछे हैं लियोन
टेस्ट क्रिकेट में विकेट लेने के मामले में लियोन अब केवल श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन, शेन वार्न, इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन, भारत के अनिल कुंबले और इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड से पीछे हैं।
इंग्लैंड ने गंवा दिए हैं अपने चार विकेट
एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 371 रनों पर सिमट गई। इसके जवाब में इंग्लैंड की पारी का आगाज बेहद खराब रहा। टीम ने दूसरे दिन समाचार लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 71 रन पर ही अपने चार विकेट गंवा दिए थे। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिस और नाथन लियोन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें