AUS vs ENG: ट्रैविस हेड ने शतक लगाकर तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

Hanuman | Friday, 19 Dec 2025 12:35:42 PM
AUS vs ENG: Travis Head breaks Rohit Sharma's record with a century

खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैच की एशेज 2025 टेस्ट सीरीज के एडिलेड में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच कंगारू टीम के धाकड़ बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने शतक ठोक अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है। एडिलेड टेस्ट में ट्रैविस हेड ने 146 गेंदों पर अपने टेस्ट कॅरियर का 11वां शतक लगाया। इस शतकीय पारी के दम पर उन्होंने रोहित शर्मा का भी रिकॉर्ड धवस्त किया।

ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने रोहित शर्मा को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में सबसे ज्यादा शतकों के मामले में पीछे छोड़ दिया है। हेड का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कुल 10वां शतक है। रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में 9 शतक ठोके थे।

ट्रैविस हेड इस मामले में शुभमन गिल की बराबरी कर ली है। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड जो रूट के नाम दर्ज है, जो अब तक 22 शतक लगा चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में हेड 142 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.