कोटा के बालकवि डॉ. आदित्य जैन ने अमेरिका की गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में 'यंगेस्ट पोएटिक बायोग्राफी राइटर' के रूप में नाम दर्ज करवाकर प्रदेश ही नहीं अपितु भारत को गौरवांवित किया है।
पांच वर्ष की उम्र से ही कविताएं लिखने वाले आदित्य जैन ने महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की काव्यात्मक जीवनी ‘प्रणम्य प्रणब दा’ का लेखन किया है। विश्व रिकॉर्ड में शामिल 183 पृष्ठ की इस पुस्तक में प्रणब दा के जीवन को 9 शीर्षकों में लिखा गया है। यह 1812 पंक्तियों और लगभग 5000 शब्दों लिखी गई।
जैन द्वारा इसकी एक प्रति पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भेंट की जा चुकी है। 15 वर्ष की आयु में लंदन यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की उपाधि हासिल करने वाले इस बालकवि ने तीन काव्यात्मक जीवनियों का लेखन कर एक अनूठा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
इनमें पूर्व उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल की जीवनी ‘प्रतिभा की प्रतिभा’ और राष्ट्रसन्त तरुण सागरजी की जीवनी ‘इस युग के तुम महावीर हो’ भी लिखी है। 2012 में राष्ट्रपति पुरस्कार पाने वाले डॉ आदित्य जैन सबसे कम उम्र के काव्य जीवनी लेखक है। इस सम्बंध में वह पूर्व में कई राष्ट्रपतियों से सम्मानित हो चुके हैं।