- SHARE
-
खेल डेस्क। पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील का फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 का सपना टूट गया है। नॉर्वे ने आज प्री क्वार्टर फाइल में ब्राजील को 2-1 से शिकस्त दी। नॉर्वे पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है। उसका मुकाबला अब क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड और मैक्सिको के विनर से होगा।
नॉर्वे की जीत के हीरो एरलिंग हालैंड रहे। जिन्होंने अपनी टीम की ओर से दोनों गोल दागे। वहीं इस हार के बाद ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने संन्यास ले लिया है। नेमार ने ही अमेरिका के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ब्राजील की ओर से एकमात्र गोल किया।
एरलिंग हालैंड ने की लियोनेल मेसी और किलियन एमबाप्पे की बराबरी
मैच के 72वें मिनट में एंड्रियास शेल्डरप ने बाएं छोर से बेहतरीन क्रॉस दिया, जिस पर एरलिंग हालैंड ने जोरदार हेडर लगाकर नॉर्वे के लिए पहला गोल किया। उसकी ओर से दूसरा गोल भी हालैंड ने ही किया। इस गोल से उन्होंने टूर्नामेंट में गोल करने के मामले में मेसीकी बराबरी कर ली है। उनके भी सात गोल हो गए हैं। वह गोल्डन बूट की दौड़ में लियोनेल मेसी और किलियन एमबाप्पे की बराबरी पर पहुंच गए।
नेमार ने इसी इसी मैदान से किया था डेब्यू
नेमार ने संन्यास को लेकर कहा कि मैंने पूरी कोशिश की। मेरा सफर यहीं से शुरू हुआ था और अब यहीं खत्म हो गया। ब्राजील के लिए मेरा अध्याय अब समाप्त हो चुका है। नेमार ने 2010 में इसी मैदान (तत्कालीन मेटलाइफ स्टेडियम) पर अमेरिका के खिलाफ ब्राजील की ओर से डेब्यू किया था।
pc: aajtak