एक ही ओवर में भेज दी आधी टीम पवेलियन, गेंदबाज के नाम दर्ज हो गया ये रिकॉर्ड

Hanuman | Tuesday, 23 Dec 2025 03:01:12 PM
Half of the team was sent back to the pavilion in a single over; the bowler registered this record in his name

खेल डेस्क। क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल बोला जाता है। इस खेल में कभी भी कुछ भी हो सकता है। एक गेंदबाज ने अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट के एक ओवर में ही आधी टीम को पवेलियन भेजकर अपने नाम नया विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है।

आज इंडोनिशिया और कंबोडिया के बीच खेले गए टी20 मैच में ऐसा देखने को मिला है। मैच में इंडोनेशिया की टीम ने धर्म केसमा के तूफानी शतक की बदौलत पांच विकेट गंवाकर 167 रन बनाए। धर्म केसमा ने 68 गेंदों का सामना करते हुए 110  रन बनाए। जवाब में कंबोडिया की आधी टीम कवल 14.3 ओवर में 104 रन पर पवेलियन लौट गई थी।

16वें ओवर में 28 साल के गेंदबाज गेडे प्रियांदना ने अपनी गेंदबाजी से सभी को चौंका दिया। इस ओवर में उन्होंने पांच विकट लिए। उन्होंने पहली 3 गेंदों पर विकेट लेते हुए हैट्रिक बनाई। चौथी गेंद डॉट डालने के बाद गेडे ने ओवर की 5वीं और आखिरी गेंद पर विकेट  लेकर एक ओवर में 5 विकेट लेने का बड़ा कारनामा कर दिया। अन्तराराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है।

PC: thesportstak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.