ICC T20 World Cup: पाकिस्तान को खेलना ही होगा भारत से मुकाबला! ये है कारण

Hanuman | Thursday, 05 Feb 2026 09:15:09 AM
ICC T20 World Cup: Pakistan will have to play against India!

खेल डेस्क। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है। इसमें 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा या नहीं। इस संबंध में अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। भारतीय टीम के खिलाफ होने वाले ग्रुप मुकाबले का बहिष्कार करने को लेकर अभी तक पीसीबी की तरफ से आईसीसी को कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। पीसीबी के लिए भारत-पाक मैच का बहिष्कार करना आसान नहीं होगा। बहिष्कार किए जाने के बाद उसे भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसी बीच अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का भी अपनी सरकार के इस फैसले को लेकर पहली बार बयान सामने आया है।

खबरों के अनुसार, पाक पीएम ने  इस संबंध में कहा कि हमने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 15 फरवरी का मैच न खेलने का एक बड़ा फैसला लिया है, क्योंकि हमारा रुख साफ है कि क्रिकेट का मैदान क्रिकेट के लिए होता है, राजनीति के लिए नहीं। शहबाज शरीफ  ने कहा कि क्रिकेट के मैदान पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए, लेकिन भारत कई सालों से ऐसा कर रहा है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर लग सकता है प्रतिबंध
आपको बता दें कि पाकिस्तान की टीम यदि आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में  भारत के खिलाफ मुकाबले खेलने से मना करती है तो इससे उन्हें भारी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। आईसीसी के नियम बताते हैं कि कोई भी टीम ग्लोबल टूर्नामेंट में चुनिंदा हिस्सा नहीं ले सकती है। इसी कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी के प्रतिबंध का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसा होने पर खिलाड़ियों के भविष्य भी पूरी तरह से अधर में लटक सकता है।

PC:  bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.