IND vs NZ: भारत दौर के लिए न्यूजीलैंड का ऐलान, इन दिग्गजों की हुई वापसी

Hanuman | Wednesday, 24 Dec 2025 08:56:21 AM
IND vs NZ: New Zealand announces squad for India tour, these veterans make a comeback

खेल डेस्क। भारत के खिलाफ आगामी दौरे के लिए न्यूजीलैंड ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। कीवी टीम का भारत दौरा 11 जनवरी से शुरू होगा। इस दौरे पर  कीवी टीम 3 वनडे और पांच टी20 मैच खेलेगी। दौरे की की शुरुआत वनडे सीरीज से होगी। भारत दौरे के लिए काइल जैमीसन और मिचेल सेंटनर की एक बार फिर से कीवी टीम में वापसी हुई है।

जैमीसन को  दोनों सीरीज और सेंटनर को केवल टी20 टीम में शामिल किया गया है। वहीं लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर लेनॉक्स को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है। माइकल ब्रेसवेल वनडे सीरीज में टीम की कप्तानी करेंगे। इस टीम में डेवोन कॉनवे, डेरिल मिचेल, विल यंग और हेनरी निकोल्स जैसे खिलाड़ी को भी जगह मिली है। वनडे सीरीज में मिच हे  और टी20 सीरीज में  डेवोन कॉनवे विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे।

मिचेल सैंटनर करेंगे पांच मैचों की टी20 सीरीज में कीवी टीम की कप्तानी

पांच मैचों की टी20 सीरीज में कीवी टीम की कप्तानी मिचेल सैंटनर करेंगे। इस टीम में रचिन रवीन्द्र और  ईश सोढ़ी  भी जगह बनाने में सफल रहे हैं। दोनों को वनडे टीम में जगह नहीं मिली है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड कि खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से नए साल की शुरुआत करेगी।

न्यूजीलैंड की वनडे टीम इस प्रकार है
माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैक फॉल्क्स, मिच हे (विकेटकीपर), काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनॉक्स, डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स और माइकल रे, विल यंग।

न्यूजीलैंड का टी20 टीम इस प्रकार है
 मिचेल सैंटनर (कप्तान), रचिन रवीन्द्र, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवोन जैकब्स, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, टिम रॉबिन्सन और ईश सोढ़ी।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.