IND vs NZ: अब शुभमन गिल के नाम दर्ज हुआ ये विश्व रिकॉर्ड, इस पाकिस्तानी बल्लेबाज को छोड़ा पीछे

Samachar Jagat | Wednesday, 25 Jan 2023 12:11:04 PM
IND vs NZ: Now this world record is registered in the name of Shubman Gill

खेल डेस्क। भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में सर्वाधिक 360 रन बनाए हैं। तीसरे वनडे में उन्होंने 112 रन की शतकीय पारी खेली।  इस पारी के दम पर उन्होंने अपने नामएक विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है।

वह अब वनडे क्रिकेट में शुरुआती 21 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। इस मामले में शुभमन गिल ने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक का रिकॉर्ड तोड़ा।  शुभमन गिल ने 21 वनडे मैचों की 21 पारियों में 73.76 की औसत से सर्वाधिक 1,254 रन बनाए हैं। जबकि इमाम उल हक ने इतनी ही पारियों में 60.56 की औसत से 1,090 रन बनाए थे।

गिल के नाम ही 22, 23 और 24 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज रहने वाला है। 24 पारियों बाद वनडे में सर्वाधिक 1,194 रन इंग्लैंड के जोनाथन ट्रॉट ने बनाए हैं। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.