- SHARE
-
खेल डेस्क। तिलक वर्मा (73 रन) और हार्दिक पांड्या (63 रन और एक विकेट) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने शुक्रवार को साउथ अफ्रीका को पांचवें टी20 मैच में 30 रनों से शिकस्त देकर पांच मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम की। मैच में हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ बैटिंग का नमूना पेश करते हुए केवल 25 गेंदों में कुल 63 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में कमाल कर एक विकेट अपने नाम किया। इस प्रदर्शन से उन्होंने भारत पूर्व स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह का एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।
टी20 इंटरनेशनल में हार्दिक पांड्या एक मुकाबले में फिफ्टी लगाने के साथ एक या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा चौथी बार करने में सफल हुए। इससे पहले ये रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम दर्ज था, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में तीन बार ऐसा कया था।
भारत की ओर से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया
हार्दिक पांड्या ने अपनी इस तूफानी पारी से एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई। हार्दिक पांड्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पांचवें टी20 मैच में केवल 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
इसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से सबसे कम गेंदों में फिफ्टी लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। सबसे कम गेंदों में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 2027 के टी20 विश्व कप के इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में केवल 12 गेंदों पर अर्धशत लगाया था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई सीरीज की तीन पारियों में बैटिंग करते हुए हार्दिक पांड्या ने 71 के शानदार औसत के साथ कुल 142 रन बनाए हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें