- SHARE
-
खेल डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला जाएगा। लखनऊ में खेले जाने वाले इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। अभी भारतीय टीम 2-1 से सीरीज में आगे है। वहीं मेहमान टीम सीरीज में बराबरी करने के लक्ष्य से मैदान पर उतरेगी। इस भारतीय प्लेइंग 11 की बात से भी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को बाहर ही रहना पड़ सकता है। जसप्रीत बुमराह को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है या नहीं, ये देखने वाली बात होगी। वहीं लखनऊ की सतह को विशेष ध्यान में रखते हुए अफ्रीकी कप्तान ऐडेन मार्कराम जॉर्ज लिंडे या केशव महाराज में से किसी एक प्लेइंग इलेवन में जगह दे सकते हैं। ऐसा होता है तो एनरिक नॉर्खिया को प्लेइंग 11 से बाहर जाना पड़ सकता है।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती।
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन: ऐडेन मार्कराम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे/केशव महाराज, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी और ओटनाइल बार्टमैन।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें