- SHARE
-
खेल डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है। आज ये मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। वहीं मेहमान टीम सीरीज को बराबरी करने के लक्ष्य से मैदान पर उतरेगी।
इस अहम मैच के लिए भारतीय टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उपकप्तान शुभमन गिल के पैर में चोट लगने के कारण खेलने को लेकर संशय बना हुआ है। अगर गिल फिट नहीं होते हैं संजू सैमसन के ओपनिंग करने की पूरी संभावना है। वह पावरप्ले में तेजी से रन बनाने की काबिलियत रखते हैं। यानी एक बार फिर से मैदान पर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी नजर आ सकती है। वहीं तेज गेंदबाजी में वर्कलोड को देखते हुए जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह हर्षित राणा को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है।
भारत की संभावति प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल या संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह या हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती।
दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन: रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवान फेरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी और ओटेनिल बार्टमैन।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें