IND vs SA: सूर्यकुमार पांचवें टी20 में धोनी को छोड़ देंगे पीछे, हासिल करेंगे ये बड़ी उपलब्धि

Hanuman | Thursday, 18 Dec 2025 02:40:19 PM
IND vs SA: Suryakumar will surpass Dhoni in the fifth T20 and achieve this major milestone

खेल डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच कल अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में टॉस होते सूर्यकुमार यादव के नाम एक खास उपलब्धि दर्ज हो जाएगी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाला पांचवां टी20 मैच भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का 99वां टी20 इंटरनेशनल मैच होगा।

मैच में टॉस होते ही सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की ओर से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चौथे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर बन जाएंगे और वह पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे कर देंगे। धोनी भारत की ओर से इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए 98 मुकाबले खेले थे। भारत की ओर से सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। उन्होंने 159 मैच खेले हैं। विराट कोहली 125 मैचों के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भारत की ओर से अब 123 टी20 मैच खेल चुके हैं।

 सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया की ओर से अन्तराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में बना चुके हैं इतने रन

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया की ओर से अन्तराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में साल 2021 में डेब्यू किया था। वह अभी तक क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के 98 अन्तरराष्ट्रीय टी20 मैचों में कुल 2783 रन बना चुके हैं। टी20 में उन्होंने चार शतक और 21 अर्धशतक लगाए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की सीरीज में सूर्यकुमार का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.