IND W vs SL W: स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने रचा इतिहास, टी20 में कर दिया ये बड़ा कारनामा

Shivkishore | Monday, 29 Dec 2025 09:54:59 AM
IND W vs SL W: Smriti Mandhana and Shafali Verma's partnership creates history, achieving this major feat in T20s.

इंटरनेट डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका टीम के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के चौथे मैच में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने श्रीलंका के खिलाफ इतिहास रच दिया है। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों ने पहले विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी के दौरान भारत की इस जोड़ी ने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3 हजार रन के आंकड़े को छू लिया है।

उनके अलावा, महिलाओं के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी अन्य जोड़ी ने इस मुकाम को हासिल नहीं किया है। स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा की जोड़ी ने अब तक 3,107 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलिसा हीली और बेथ मूनी की जोड़ी दूसरे स्थान पर है, जिसने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2,720 रनों की साझेदारी की है।

वहीं, यूएई की ओर से ईशा ओझा-तीर्था सतीश की जोड़ी ने अब तक 2,579 रन जुटाए हैं। रविवार को खेले गए इस मुकाबले में मंधाना-शेफाली की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 15.2 ओवरों में 162 रन जुटाए। यह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है।इससे पहले, साल 2019 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने शुरुआती विकेट के लिए 143 रन जोड़े थे।

PC- espncricinfo.com


 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.