- SHARE
-
खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए मिनी ऑक्शन मंगलवार को अबू धाबी में हुआ। इससे सभी 10 फ्रेंचाइजियों का फुल स्क्वाड फाइनल हो चुका है। मिनी ऑक्शन में कई अनकैप्ड खिलाड़ियों की किस्मत चमकी है। इनमें प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा और औकिब नबी का नाम शामिल हैं। इन तीनों खिलाड़ियों पर टीमों ने जमकर पैसों की बारिश की है।
कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर पर चेन्नई सुपर किंग्स ने पानी की तरह पैसा बहा दिया। दोनों आईपीएल 2026 ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसों में खरीदे जाने वाले अनकैप्ड भारतीय बने। आईपीएल ऑक्शन में शीर्ष पांच में सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय अनकैप्ड खिलाड़येां की सूची में पहले स्थान पर संयुक्त रूप से कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर रहे। दोनों के लिए सीएसके ने 14.20 और 14.20 करोड़ रुपए खर्च किए। कार्तिक घरेलू क्रिकेट में राजस्थान और प्रशांत वीर उत्तर प्रदेश की टीम से खेलते हैं।
तेजस्वी सिंह दहिया को मिले तीन करोड़ रुपए
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी रहे, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 8 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा। चौथे नंबर पर मध्य प्रदेश के ऑलराउंड खिलाड़ी मंगेश यादव रहे, जिन्हें डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा। लिस्ट में पांचवां नाम दिल्ली से खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज तेजस्वी सिंह दहिया का रहा, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स 3 करोड़ रुपए में खरीदा। इन पांचों अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का आईपीएल के आगामी संस्करण में जलवा देखने का मिला है। इन सभी से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर आईपीएल टीम में जगह बनाई है।
PC: prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें