विजय हजारे ट्रॉफी के लिए जयपुर पहुंचे Rohit Sharma, कल से शुरू होंगे मुकाबले, ये दिग्गज भी आएंगे नजर

Hanuman | Tuesday, 23 Dec 2025 12:32:50 PM
Rohit Sharma has arrived in Jaipur for the Vijay Hazare Trophy, with matches starting tomorrow

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में अब रोहित शर्मा, शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा सहित भारतीय टीम के कई दिग्गज क्रिकेटरों का जलवा देखने को मिलेगा। ये सभी दिग्गज कल से विजय हजारे ट्रॉफी के सी ग्रुप के मुकाबले खेलते नजर आएंगे। विजय हजारे ट्रॉफी के सी ग्रुप के मुकाबले राजस्थान क्रिकेट संघ की मेजबानी में 24 दिसंबर से 8 जनवरी तक जयपुर में खेले जाएंगे।

इसके लिए पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सहित कई दिग्गज गुलाबी नगर जयपुर आ चुके हैं। रोहित शर्मा सोमवार देर रात 11:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ साथी प्लेयर शार्दूल ठाकुर भी जयपुर पहुंचे। खबरों के अनुसार, रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी के शुरुआती दो मैच जयपुर में खेलेंगे। वहीं ऋतुराज गायकवाड़, पृथ्वी अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, शार्दुल ठाकुर और सरफराज खान जैसे इंटरनेशनल क्रिकेटर भी जयपुर के मैदान पर अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे।  सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी गोवा टीम की ओर से यहां पर खेलेंगे।

विजय हजारे ट्रॉफी के सी ग्रुप में कुल शामिल आठ टीमों मुंबई, महाराष्ट्र, पंजाब, गोवा, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, सिक्किम और उत्तराखंड के मैच जयपुर में खेले जाएंगे।

जयपुर के पांच मैदानों पर खेले जाएंगे मुकाबले
विजय हजारे ट्रॉफी के मैच राजस्थान की राजधानी जयपुर के पांच प्रमुख मैदानों सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुरिया क्रिकेट ग्राउंड, केएल सैनी स्टेडियम, अनंतम ग्राउंड, सोनी स्टेडियम में खेले जाएंगे। मुंबई टीम के शुरुआती दो मुकाबले एसएमएस स्टेडियम में खेले जाएंगे। विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप सी में शामिल सभी आठ टीमों का अभ्यास आज से आरसीए एकेडमी ग्राउंड पर शुरू हो चुका है। टीमों को तीन सत्रों में अभ्यास का कार्यक्रम तय किया गया है।

PC:  rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.