- SHARE
-
खेल डेस्क। पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने अब बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर अपने नाम नया रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है।
सात्विक और चिराग की भारतीय जोड़ी ने मलेशिया की मौजूदा वर्ल्ड नंबर-2 जोड़ी आरोन चिया और सोह वूई यिक को शिकस्त देकर पहली बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही ये सीजन के आखिरी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय पुरुष जोड़ी बन गई।
हांगझू के ओलिंपिक स्पोर्ट्स सेंटर जिम्नेजियम में सात्विक-चिराग ने 70 मिनट तक चले मुकाबले में 17-21, 21-18, 21-15 से मलेशियाई जोड़ी को शिकस्त दी। सात्विक-चिराग ने मैच में पहला सेट हारने के बाद दमदार तरीके से वापसी की। भारत की ओर से महिला वर्ग में पीवी सिंधु ने एकमात्र खिताब साल 2018 में जीता था। वहीं साइना नेहवाल 2011 में इस टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंची थीं। वहीं डबल्स में ज्वाला गुट्टा और वी दीजू 2009 में फाइनल खेल चुके हैँ।
PC: hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें