Sports News : स्वीडन में तीन देशों के टूर्नामेंट में भाग लेगी भारतीय महिला फुटबॉल टीम

Samachar Jagat | Saturday, 18 Jun 2022 03:26:48 PM
Sports News : Indian women's football team to participate in three-nation tournament in Sweden

नयी दिल्ली | भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम तैयारियों के लिये स्वीडन के दौरे पर डब्ल्यूयू23 तीन देशों के टूर्नामेंट में भाग लेगी। भारतीय टीम 22 से 28 जून तक चलने वाले टूर्नामेंट में स्वीडन और अमेरिका के खिलाफ खेलेगी।
सुरेन छेत्री शिविर में बतौर अंतरिम मुख्य कोच टीम का मार्गदर्शन करेंगे जो अंडर-2० महिला टीम और इंडियन एरोज महिला टीम के मुख्य कोच हैं। भारत का 23 सदस्यीय दल इस समय पुणे में 13 जून से ट्रेनिग शिविर में हिस्सा ले रहा है।
कार्यक्रम :
22 जून : स्वीडन बनाम भारत (रात साढ़े नौ बजे)
25 जून : भारत बनाम अमेरिका (शाम साढ़े छह बजे)
टीम इस प्रकार है :
गोलकीपर : अदिति चौहान, एल देवी, श्रेया हुड्डा
डिफेंडर : डालिमा छिब्बर, स्वीटी देवी, रितु रानी, आशालता देवी, रंजना चानू, मनीषा पन्ना, अरिफा सईद
मिडफील्डर : अंजू तमांग, कार्तिका अंगामुथु, रतनबाला देवी, प्रियंगका देवी, मार्टिना थॉकचोम, संतोष
फारवर्ड : अपूर्णा नरजारी, ग्रेस डांगमेई, सौम्या गुगुलोथ, मनीषा, प्यारी खाका, रेणु, दुलार मरांडी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.