Sports News : शीर्ष वरीय स्वियातेक कंधे की परेशानी के कारण बर्लिन प्रतियोगिता से हटी

Samachar Jagat | Saturday, 11 Jun 2022 01:15:19 PM
Sports News : Top seed Sviatec pulls out of Berlin competition due to shoulder problem

बर्लिन |  शीर्ष रैंकिग की महिला टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने कंधे की समस्या के कारण अगले सप्ताह यहां होने वाले ग्रास (घसियाले) कोर्ट टूर्नामेंट से नाम वापस लेते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्हें विबलडन से पहले आराम करने की जरूरत है। हाल ही में फ्रेंच ओपन के खिताब को दूसरी बार जीतने वाली स्वियातेक से पहले रैंकिग में दूसरे और तीसरे स्थान पर काबिज एनेट कोंटावेइट और पाउला बडोसा के अलावा पूर्व नंबर एक नाओमी ओसाका भी टूर्नामेंट से हट गयी है। 

स्वियातेक ने ट्विटर पर लिखा कि वह ' वह बार-बार कंधे में परेशानी का सामना कर रही है’ और इसके कारण उन्हें टूर्नामेंट से हटना होगा।उन्होंने कहा, ''मैं विबलडन के लिए तरोताजा होने और आराम पर ध्यान केंद्रित करूंगी।’’ यह 21 साल की खिलाड़ी लगातार 35 मैचों से अजेय है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.