बॉक्सिंग डे टेस्ट में विराट कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं Steve Smith

Hanuman | Thursday, 25 Dec 2025 02:42:10 PM
Steve Smith could overtake Virat Kohli in the Boxing Day Test

खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज का बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच कल से मेलबर्न में शुरू होने वाला है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी स्टीव स्मिथ करते नजर आएंगे। इस मैच में स्टीव स्मिथ की नजर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक रिकॉर्ड पर होगी। चौथे टेस्ट में स्टीव स्मिथ के पास विराट कोहली से आगे निकलना का मौका होगा।

वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं। इसके लिए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ को केवल 2 कैच की दरकार है। इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली 342 कैच के साथ चौथे सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर हैं।

वहीं, स्मिथ 341 कैच के साथ इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर है। सबसे ज्यादा इंटरनेशनल कैच लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धन के नाम दर्ज है। उन्होंने 440 कैच लिए हैं। रिकी पोंटिंग 364 कैच के साथ दूसरे और रॉस टेलर 354 कैच के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.