T20 World Cup: भारत-पाक मुकाबला आज, टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं ये दो बदलाव

Hanuman | Saturday, 14 Feb 2026 01:36:22 PM
T20 World Cup: India-Pakistan match today, these two changes can happen in Team India's playing XI

खेल डेस्क। पीसीबी की बहिष्कार की चर्चाओं और अचानक बदले रुख के हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद अब भारत-पाक मुकाबाल आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस ग्रुप ए मुकाबले को जीतकर सुपर आठ में प्रवेश करना चाहेंगी।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया अंकतालिका में शीर्ष पर है। दोनों टीमों के बीच कोलंबो में दिलचस्प रोचक मुकाबला हो सकता है। हालांकि मैच में बारिश का खतरा भी बताया जा रहा है। मौसम विभाग की ओर से यहां पर मैच के दौरान बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कोलंबो की पिच धीमी को देखते हुए सीधा-सीधा स्पिन की बाजी में बदल सकता है।

तीन स्पिनरों के साथ मैदान में उतर सकती है भारतीय टीम

पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले इस मैच के लिए भारतीय टीम में तीन स्पिनरों को प्लेइंग इलेवन में जगह दी जा सकती है। टीम में अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती के साथ तीसरे स्पिनर को रूप में कुलदीप यादव को शामिल किया जा सकता है। कुलदीप यादव को अगर टीम में शामिल किए जाने पर अर्शदीप सिंह को ड्रॉप किया जा सकता है। वहीं अभिषेक शर्मा के फिट होने पर संजू सैमसन बाहर हो सकते हैं। अभिषेक के फिट नहीं होने की स्थिति में संजू सैमसन को फिर से खेलने का मौका मिल सकता है।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है
अभिषेक शर्मा या संजू सैमसन, इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव या अर्शदीप सिंह।

PC: mykhel
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.