- SHARE
-
खेल डेस्क। कप्तान लॉर्कन टकर (94 रन) की तूफानी पारी के दम पर आयरलैंड ने आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत का खाता खोला। इस मैच में आयरलैंड ने ओमान को 96 रनों से शिकस्त दी। ओमान के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरिश टीम ने 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
जवाब में ओमान की टीम केवल केवल 139 रनों पर ही ढेर हो गई। कप्तान लॉर्कन टकर ने अपनी शतकीय पारी के दम पर भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को एक मामले में पीछे छोड़ दिया है। वह अब टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कप्तान के तौर पर सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर दर्ज है, जहां उन्होंने 2010 में भारत के खिलाफ 98 रन बनाए थे। वहीं रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रन की पारी खेली थी। रोहित अब इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें