आज ही के दिन Team India ने दूसरी बार रचा था इतिहास

Hanuman | Tuesday, 02 Apr 2024 09:06:21 AM
Team India created history for the second time today

खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट प्रशंसक आज के दिन यानी 02 अप्रैल, 2011 के दिन को कभी नहीं भूलेंंगे। आज ही के दिन भारत ने दूसरी बार वनडे विश्व कप जीता था। महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को हराया था।

गौतम गंभीर ने 97 और कप्तान धोनी ने नाबाद 91 रन की पारी खेली टीम इंडिया को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।  इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 28 साल का विश्व कप जीत का सूखा खत्म किया था। इससे पहले भारत ने पहला कपिल देव की कप्तानी में पहला वनडे विश्व कप साल 1983 में जीता था। 

वानखेड़े में खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 274 रन बनाए थे। महेला जयवर्धने ने सर्वाधिक नाबदा 103 बनाएथे। वहीं कुमार संगाकारा ने 48 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया ने 48.2 ओवर में लक्ष्या हासिल कर विश्व कप फाइनल जीता।

PC: caughtatpoint
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.