खेल डेस्क। दुनिया में कई महिला क्रिकेटर अपनी खेल प्रतिभा के साथ ही खूबसूरती के कारण भी सुर्खियों में रही है। आज हम आपको उन तीन महिला खिलाडिय़ों के बारे में बताने जा रहे हैं जो खूबसूरती के मामले में फिल्मी अभिनेत्रियों से कम नहीं है।

1. भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने खेल के दम पर दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई है। वह अभी तक दो टेस्ट, 51 वनडे और 75 टी-20 मैच खेल चुकी है। 23 वर्षीय ये महिला क्रिकेटर खूबसरती के मामले में अभिनेत्रियों से कम नहीं है।

2. ऑस्ट्रेलियाई महिला ऑलराउंडर एलिस पेरी 8 टेस्ट, 112 वनडे और 120 टी-20 खेल चुकी हैं। 29 साल की ये महिला क्रिकेटर वनडे में तीन हजार से अधिक रन बनाने के साथ ही 152 विकेट भी झटक चुकी है।

3. 24 साल की ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर हॉली फर्लिंग भी खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं है। वह ऑस्ट्रेलिया ओर से 3 टेस्ट, 22 वनडे और 9 टी-20 खेल चुकी हैं।