Uttarakhand: क्रिकेटर आकाश मथवाल ने धामी से की भेंट

Samachar Jagat | Monday, 05 Jun 2023 04:37:00 PM
Uttarakhand: Cricketer Akash Mathwal met Dhami

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर क्रिकेटर आकाश मधवाल ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उन्हें सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

ज्ञातव्य है कि उत्तराखंड के क्रिकेटर श्री मधवाल ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम से खेलते हुए गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जितेन्द्र नेगी एवं संजय सिंह भी उपस्थित थे।

Pc:Amarujala



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.