Year Ender 2025: इस साल भारत को टेस्ट क्रिकेट में मिली केवल चार मैचों में जीत, पांच में मिली हार, ऐसा रहा प्रदर्शन

Hanuman | Friday, 19 Dec 2025 04:26:20 PM
Year Ender 2025: This year, India won only four Test matches and lost five; here's a look at their performance

खेल डेस्क। इस साल टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। टीम इंडिया को इस साल खेले गए 10 टेस्ट मैचों में से केवल 4 में जीत मिली है। वहीं पांच में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच ड्रॉ रहा। भारतीय टीम की बड़ी उपलब्धि इस साल इंग्लैंड दौरे पर सीरीज ड्रॉ करवाना रही है। वहीं वेस्टइंडीज के विरुद्ध घरेलू टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार से हुई शुरुआत
इस साल टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ। नवंबर-दिसंबर 2024 में शुरू हुई टेसट सीरीज के सिडनी में खेले गए पांचवें मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 2-2 से रही ड्रॉ
टीम इंडिया ने जून-अगस्त के बीच इंग्लैंड का दौरा किया। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ करवाने में कामयाब रही। भारत ने दो मैचों में जीत हासिल की ओर एक मुकाबला ड्रॉ रहा।

वेस्टइंडीज का किया क्लीन स्वीप
अक्टूबर में खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप  किया। भारत ने ये सीरीज 2-0 से अपने नाम की। इस साल की ये इकलौती टेस्ट सीरीज जीत थी।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली करारी हार
भारतीय टीम को इस साल अपने ही घर में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप विजेता टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा। मेहमान टीम ने कोलकाता और गुवाहाटी में खेले गए दोनों टेस्ट मैचों में जीत हासिल की।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.