पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार 33 होटल करेगी शुरू

Samachar Jagat | Saturday, 11 Jun 2016 03:03:01
Andhra Pradesh Government  will start in 33 hotels to promote tourism

मुंबई। आंध्र प्रदेश सरकार राज्य में 33 होटल शुरू करने की योजना बना रही है जिससे पर्यटन विकास को मजबूत किया जा सके। इनमें कई प्रमुख वैश्विक और घरेलू ब्रांड होंगे। इन होटलों पर कुल 2,400 करोड़ रूपए का निवेश किया जाएगा। आंध्र प्रदेश टूरिज्म ने एक बयान में कहा, राज्य में पर्यटन विकास को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार 33 होटल शुरू करने जा रही है। इन होटलों में कमरों की संख्या 2,766 होगी और इन पर कुल 2,400 करोड़ रूपए का निवेश किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि हाल के समय में पर्यटकों की पसंद में बदलाव आया है और अब अधिक से अधिक पर्यटक अतिरिक्त मनोरंजन मसलन वॉटर स्पोर्ट्स, एडवेंचर टूरिज्म आदि चाहते हैं। बयान में कहा गया है कि इस तरह के पर्यटकों को आकर्षित करने और आंध्र प्रदेश को पर्यटन की दृष्टि से पसंदीदा गंतव्य बनाने के लिए राज्य में कई वॉटर स्पोर्ट्स तथा रोमांचक पर्यटन की सुविधाएं शुरू की जा रही हैं।
(एजेंसी)

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.